google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : 5 हृदय रोगी बच्चों को मिलेगी नई जिंदगी, अहमदाबाद में होंगे निशुल्क ऑपरेशन

पाली : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत पाली जिले के 5 हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए अहमदाबाद भेजा गया है। शनिवार को इन बच्चों को परिजनों के साथ एम्बुलेंस से जयपुर के लिए रवाना किया गया, जहां 18 मई को आयोजित स्क्रीनिंग कैंप में उनकी जांच होगी।

सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि राज्य सरकार व श्री साईं प्रशांति मेडिकल सर्विसेज रिसर्च फाउंडेशन, जयपुर के सहयोग से यह पहल की गई है। जयपुर में आयोजित कैंप के बाद बच्चों को अहमदाबाद रेफर किया जाएगा, जहां उनका बिना किसी खर्च के ऑपरेशन किया जाएगा

बच्चों व परिजनों की सुविधा के लिए पाली से आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरमत परमार को जयपुर भेजा गया है। ठहरने की व्यवस्था सी-स्कीम स्थित गुजराती धर्मशाला में की गई है। डॉक्टर मारवाल ने उम्मीद जताई कि समय पर इलाज से इन मासूमों को दिल की बीमारी से राहत मिलेगी और वे स्वस्थ जीवन जी सकेंगे

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button