google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सोजत में कचरे से संसाधन की पहल, थर्माकोल वेस्ट से तैयार हो रहा कच्चा माल, बढ़ेगा रोजगार

पाली : स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका सोजत ने ठोस कचरा प्रबंधन की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए थर्माकोल कचरे के पुनः उपयोग की प्रक्रिया शुरू की है। आरआरआर (Reduce, Reuse, Recycle) सेंटर पर ‘गोगार्बेज’ के सहयोग से इस तकनीक को लागू किया गया है, जिससे कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण को नई दिशा मिली है।

इस पहल के अंतर्गत थर्माकोल कचरे को पिघलाकर गिट्टी (लम्प्स) में परिवर्तित किया जा रहा है। यह सामग्री आगे डेकोरेशन इंडस्ट्री में कच्चे माल के रूप में उपयोग की जाएगी। इससे न केवल कचरे का प्रभावी प्रबंधन होगा, बल्कि उसे उपयोगी संसाधन में बदलने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नगर पालिका प्रशासन के अनुसार, इस तकनीक से शहर में फैले थर्माकोल कचरे को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और नदियों-नालों में जाने वाले कचरे में भी कमी आएगी। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी।

इस नवाचार से “कचरे से संसाधन” की अवधारणा को बल मिलेगा, वहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होने की संभावना है। नगर पालिका सोजत द्वारा इस तरह के प्रयास शहर को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हो रहे हैं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button