google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

फालना के बालिका विद्यालय में 47 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत, हॉल और पिंक टॉयलेट का शिलान्यास

पाली : पाली जिले के फालना कस्बे स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं की सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगर पालिका द्वारा प्रस्तावित विकास कार्यों के अंतर्गत एक आधुनिक हॉल एवं पिंक शौचालयों का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने किया।

इस अवसर पर विधायक राणावत ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित वातावरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विद्यालय में आवश्यक सुविधाओं के विकास हेतु हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लगभग 47 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ये निर्माण कार्य छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होंगे।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि भरत त्रिवेदी ने विद्यालय में प्रधानाचार्य कविता गहलोत के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यहां बेहतर शैक्षणिक माहौल के साथ भामाशाहों के सहयोग से आधारभूत सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की बालिकाओं को सीधा लाभ मिल रहा है।

प्रधानाचार्य कविता गहलोत ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि विद्यालय में लंबे समय से हॉल और पिंक टॉयलेट की आवश्यकता थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए विधायक ने नगर पालिका को शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी विनय पाल, शक्ति सिंह, देवेन्द्र सिद्धावत, ललिता शाह, राकेश अग्रवाल, महिपाल परमार, अमित मेहता, श्याम सिंह जौधा, सहायक अभियंता शैलेन्द्र कुमार सहित विद्यालय स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मंच संचालन व्याख्याता जसवंत दवे और मंजू मिश्रा ने किया। इस पहल से विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और बालिकाओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button