google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में चिकित्सा व्यवस्थाओं पर प्रशासन सख्त, एसडीएम का औचक निरीक्षण, हीटवेव को लेकर दिए विशेष निर्देश

पाली : पाली जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। बुधवार को पाली उपखंड अधिकारी विमलेंद्र सिंह राणावत ने विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुधार के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंदोज, पीएचसी गुड़ा एंदला और डेंडा स्थित चिकित्सा संस्थानों का दौरा किया। उन्होंने हीटवेव के मद्देनजर मरीजों के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इस दौरान ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था, वाटर कूलर, शीतल छाया, टीन शेड, कूलर और दवाइयों की उपलब्धता की जांच की गई। साथ ही अस्पताल भवन, स्टाफ की उपस्थिति, वार्ड, टॉयलेट और पानी के टैंकों की साफ-सफाई का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया।

एसडीएम ने संस्थागत डिलीवरी, टीकाकरण और परिवार कल्याण सेवाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर और बेहतर उपचार मिलना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने साफ-सफाई, दवा वितरण, नियमित जांच और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

निरीक्षण के दौरान डॉ. रविंद्र सागीवान, कंपाउंडर हेमाराम, ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर नत्थू लाल बामनिया सहित अन्य स्टाफ मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन की इस सख्ती से स्पष्ट है कि गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button