google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : सड़क सुरक्षा पर बड़ा मंथन, एक्सीडेंट स्पॉट, आवारा पशु और हेलमेट नियमों पर कलेक्टर के सख्त निर्देश

पाली : पाली जिले में सड़क हादसों पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले के एक्सीडेंट स्पॉट, दुर्घटनाओं के कारण, मौतों के आंकड़े और सुरक्षा उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने एनएचएआई, नगर निगम, आरएसआरडीसी सहित विभिन्न विभागों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

उन्होंने सड़कों पर बढ़ते हादसों को रोकने के लिए निराश्रित पशुओं को पकड़ने की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट के उपयोग को सख्ती से लागू करने और इसके प्रति व्यापक जागरूकता फैलाने पर जोर दिया।

कलेक्टर ने शहर में सड़क सुरक्षा संकेतकों को बेहतर बनाने, ब्रेकर प्वाइंट पर स्पष्ट रंग करने और पूरे शहर को सेक्टर में विभाजित कर खतरनाक गड्ढों का सर्वे करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सड़कों के किनारे दृश्यता में बाधा बनने वाले पेड़ों की कटिंग (इनविजिबल पेड़ कटिंग) करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में समिति के सचिव दिलीप परिहार ने एजेंडा प्रस्तुत करते हुए विभिन्न बिंदुओं की जानकारी दी। इस दौरान नवीन भारद्वाज, परिवहन अधिकारी, पुलिस विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. मनोज पंवार सहित एनएचएआई और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने आगामी बैठक तक सभी विभागों को ठोस वर्कप्लान तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में प्रभावी सुधार सुनिश्चित किया जा सके। यह बैठक जिले में सड़क हादसों को कम करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button