google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पाली : बांगड़ अस्पताल पर कर्मयोगी संगठन का हमला, अवैध वसूली समेत 9 मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

पाली : पाली में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर कर्मयोगी संगठन ने बड़ा मुद्दा उठाते हुए बांगड़ अस्पताल की खामियों पर सवाल खड़े किए हैं। संगठन की मासिक बैठक साइंस पार्क में संस्थापक अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह मण्डली के नेतृत्व में आयोजित हुई, जिसमें अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर तीखी चर्चा की गई।

बैठक के बाद संगठन के कार्यकर्ता रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी को जनहित की 9 मांगों का ज्ञापन सौंपा।
जिला प्रवक्ता प्रबल सिंह मण्डली ने बताया कि बांगड़ अस्पताल में अव्यवस्थाओं की भरमार है और यहां आने वाले मरीजों से खुलेआम अवैध वसूली की जा रही है।

ज्ञापन की प्रमुख मांगें:
डिलीवरी वार्ड में कथित अवैध वसूली पर तुरंत रोक लगाई जाए
ई-मित्र केंद्र पर फोटो कॉपी के रेट तय कर बोर्ड लगाया जाए
मरीजों के लिए व्हीलचेयर की संख्या बढ़ाई जाए
खराब पंखे और कूलर तुरंत ठीक किए जाएं
बाथरूम और सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाए
बार-बार खराब होने वाली लिफ्ट की समस्या का स्थायी समाधान हो
एनपीए लेने वाले डॉक्टरों की सूची सार्वजनिक की जाए
बाहर से आने वाले डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए
दवाई वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुगम बनाया जाए

संगठन ने आरोप लगाया कि अस्पताल में कई व्यवस्थाएं मरीजों के हितों के खिलाफ काम कर रही हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बैठक और ज्ञापन सौंपने के दौरान ताड़केश्वर शुक्ला, कुंदन सिंह राजपुरोहित, मदन सिंह बालेचा, लक्ष्मीनारायण डाबी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। यह मुद्दा अब पाली की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा जनहित का विषय बनता जा रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button