google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : बाल विवाह रोकथाम को लेकर अलर्ट, रेलवे स्टेशन समेत कई जगह जागरूकता अभियान, बैंड संचालकों को भी दी चेतावनी

पाली : पाली जिले में अक्षय तृतीया और पीपल पूर्णिमा के मद्देनजर संभावित बाल विवाहों को रोकने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिला बाल संरक्षण इकाई और बाल अधिकारिता विभाग द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी के निर्देशों और बाल अधिकारिता विभाग के मार्गदर्शन में चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट द्वारा यह अभियान संचालित किया गया।

सहायक निदेशक डॉ. टीना अरोड़ा ने बताया कि रेलवे स्टेशन, हिम्मत नगर और राजेंद्र नगर क्षेत्रों में विशेष रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के तहत आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानून की जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान विवाह से जुड़े सेवा प्रदाताओं, जैसे बैंड पार्टी संचालकों को भी बाल विवाह रोकने के लिए जागरूक किया गया और प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया गया।

चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर योगेन्द्र सिंह राठौड़, सुपरवाइजर विनय कुमार और केस वर्कर दर्शन सामरिया ने लोगों को बाल अधिकार, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम और पॉक्सो कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को बाल विवाह रोकथाम की शपथ भी दिलाई गई।

प्रशासन की इस पहल को बाल विवाह जैसी कुरीति पर रोक लगाने और समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button