google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यशिक्षा

जोजावर नवोदय में खेलों का महाकुंभ संपन्न, 14 जिलों के 151 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विजेताओं को सम्मान

पाली : पाली जिले के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। तीन दिवसीय इस आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रविन्द्र त्रिवेदी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भरत जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

विद्यालय के प्राचार्य डी.सी. गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ शारीरिक दक्षता भी बेहद जरूरी है, जो मानसिक तनाव को कम करने में सहायक होती है।

प्रतियोगिता में कुल 14 विद्यालयों के 151 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें धौलपुर, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, झालावाड़, उदयपुर, कोटा और बूंदी सहित कई जिलों के विद्यार्थी शामिल रहे।

मुख्य अतिथि रविन्द्र त्रिवेदी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं भरत जोशी ने विद्यार्थियों को असफलता से सीख लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में पुलिस चौकी प्रभारी मादुराम देवासी सहित कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। अंत में उपप्राचार्य राजपाल ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के समापन पर शारीरिक शिक्षक मोहनलाल बेड़ा एवं शिक्षिका इंदु चाहर ने योगा और टेबल टेनिस के चयनित खिलाड़ियों की घोषणा करते हुए प्रतियोगिता के विधिवत समापन की घोषणा की। यह आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और खेल भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button