google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : बाल विवाह रोकने को अलर्ट प्रशासन, बस स्टैंड से कोचिंग सेंटर तक चला जागरूकता अभियान

पाली : अक्षय तृतीया और पीपल पूर्णिमा जैसे अबूझ सावों के मद्देनजर पाली जिला प्रशासन बाल विवाह की रोकथाम को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलेभर में विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी के निर्देश और बाल अधिकारिता विभाग के मार्गदर्शन में चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सहायक निदेशक डॉ. टीना अरोड़ा ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड, आशा लाइब्रेरी और गुरु नगर स्थित कोचिंग सेंटरों में अभियान चलाकर आमजन और युवाओं को जागरूक किया गया।

इस दौरान प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर योगेन्द्र सिंह राठौड़ और सुपरवाइजर प्रिंस सेन ने पाली रोडवेज डिपो (नया बस स्टैंड) पर यात्रियों को बाल अधिकार, बाल विवाह प्रतिषेध कानून, बाल श्रम और पॉक्सो अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रबंधक यातायात महेंद्र अजमेरा और टी.आई. विष्णु राव की उपस्थिति रही।

अभियान के अंत में सभी उपस्थित लोगों को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई और इस सामाजिक कुप्रथा के खिलाफ सजग रहने का आह्वान किया गया। प्रशासन की यह पहल बाल विवाह जैसी बुराई को जड़ से खत्म करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button