google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

गाजनगढ़ टोल प्लाजा पर राहत की पहल, भीषण गर्मी में श्रमिकों और राहगीरों को बांटा शीतल पेय

पाली : भीषण गर्मी के बीच पाली-जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गाजनगढ़ टोल प्लाजा पर मानवता की मिसाल पेश करते हुए सीएसआर प्रबंधन द्वारा शीतल पेय वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान हाईवे पर काम करने वाले श्रमिकों, टोल कर्मचारियों, वाहन चालकों और राहगीरों को रूह अफ़ज़ा व ठंडा पानी वितरित कर राहत पहुंचाई गई।

कार्यक्रम के दौरान तेज धूप में सफर कर रहे लोगों को ठंडे पेय मिलने से खासा सुकून मिला। इस पहल ने गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत का काम किया।

सीएसआर प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी फिरोज़ खान ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि सड़क से जुड़े हर व्यक्ति—चाहे वह श्रमिक हो, कर्मचारी हो या यात्री—की सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उनकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम पूरे ग्रीष्मकाल में जारी रहेंगे। साथ ही उन्होंने जल संरक्षण को राष्ट्रीय कर्तव्य बताते हुए सभी से पानी बचाने की अपील की।

कार्यक्रम में जियाराम, नुसरत खान, अर्जुन, ऋतिक सहित टोल प्लाजा के कर्मचारी मौजूद रहे और सभी के सहयोग से यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह पहल न केवल गर्मी में राहत देने वाली रही, बल्कि समाज में सेवा और संवेदनशीलता का संदेश भी दे गई।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button