google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक, जल शक्ति अभियान पर विशेष जोर

पाली, 28 अप्रैल : जिला कलक्टर एलएन मंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से पाली जिले में सरकार की महत्वकांशी “जल शक्ति अभियान” के उद्देश्यों और क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। जिला कलक्टर ने जल संरक्षण और जल सुरक्षा को सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया।

बैठक में जलदाय, कृषि, पशुपालन और अन्य विभागों की राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं पर चर्चा हुई, साथ ही हीटवेव और लू से बचाव के उपायों पर भी विचार किया गया। उन्होंने अधिकारियों को अफवाहों से सतर्क रहने और सरकारी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर निगरानी रखने के निर्देश दिए।

जल शक्ति अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम जैसे पेंटिंग, निबंध लेखन और रैलियों के आयोजन के लिए भी निर्देश जारी किए गए, ताकि लोगों को जल संचय और बचाव के बारे में जागरूक किया जा सके। इसके अतिरिक्त, जेएसए-सीटीआर पोर्टल पर विभागों द्वारा किए गए कार्यों और विजिट की जानकारी ली गई।

इस बैठक में सार्वजनिक निर्माण, विद्युत विभाग, चिकित्सा विभाग, और अन्य विभागों की ग्रीष्म ऋतु के लिए तैयारीयों की समीक्षा भी की गई। जिला कलक्टर ने महिलाओं के अधिकारों और बच्चों की सुरक्षा के लिए संबंधित विभागों से उनकी प्रगति की जानकारी ली। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी के पंवार, उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button