google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : बाल विवाह पर कड़ा प्रहार, स्कूल-स्कूल जागरूकता अभियान तेज

पाली : अक्षय तृतीया एवं पीपल पूर्णिमा जैसे अवसरों पर बाल विवाह की संभावनाओं को देखते हुए पाली जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए जिलेभर में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

आयुक्त, बाल अधिकारिता विभाग जयपुर एवं जिला कलक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी के निर्देशों की पालना में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग द्वारा लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सहायक निदेशक डॉ. टीना अरोड़ा ने बताया कि 22 अप्रैल को चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट, पाली द्वारा विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर योगेन्द्र सिंह राठौड़, सुपरवाइजर विनय कुमार एवं केस वर्कर दर्शन सामरिया ने विद्यार्थियों को बाल अधिकार, बाल विवाह प्रतिषेध कानून, बाल श्रम निषेध एवं पॉक्सो अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान शिक्षकों की उपस्थिति में विद्यार्थियों को बाल विवाह रोकथाम और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही उन्हें अपने परिवार और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रशासन का मानना है कि इस तरह के जागरूकता अभियानों से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा और बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button