google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में BJP का ‘परिंदा अभियान’ शुरू, भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए 5000 परिंदे लगाए जाएंगे

पाली। भीषण गर्मी के बीच पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने पाली जिले में ‘परिंदा अभियान’ की शुरुआत की है। अभियान का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष मदनजी राठौड़ ने भंसाली महाविद्यालय परिसर में परिंदा लगाकर किया।

जिला प्रवक्ता त्रिलोक चौधरी ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के सभी 40 मंडलों में करीब 5000 परिंदे लगाए जाएंगे, ताकि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, पूर्व न्यास अध्यक्ष संजय ओझा, समाजसेवी नरेश ओझा, कुलदीप पंवार, रामकिशोर साबू सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अभियान के तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ों व सार्वजनिक स्थानों पर परिंदे लगाए जाएंगे और उनमें नियमित रूप से पानी भरने की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है।

नेताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में मूक पक्षियों की सेवा करना सामाजिक जिम्मेदारी है और इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण व जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया जा रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button