google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली जिला कारागृह का औचक निरीक्षण, 105 बंदी मिले निरुद्ध, सुविधाओं और विधिक सहायता की जांच

पाली : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी ने गुरुवार को जिला कारागृह पाली का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जेल में कुल 105 बंदी निरुद्ध पाए गए। सचिव भाटी ने बंदियों से सीधे संवाद कर भोजन, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और सफाई व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि कोई भी बंदी आर्थिक स्थिति के कारण अधिवक्ता से वंचित न रहे। इसके लिए बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई और जरूरतमंद बंदियों को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान उन बंदियों की भी जानकारी ली गई, जिनकी जमानत हो चुकी है, लेकिन किसी कारणवश अभी भी जेल में निरुद्ध हैं। साथ ही नवआगंतुक बंदियों से बातचीत कर उनके मामलों और घटना के समय आयु संबंधी जानकारी भी प्राप्त की गई।

स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए बताया गया कि सभी बंदियों की नियमित ओपीडी के दौरान जांच की जाती है तथा आपात स्थिति में उन्हें राजकीय बांगड़ अस्पताल पाली रेफर किया जाता है।

इस दौरान जिला कारागृह प्रभारी कारापाल रामजीवन, जेल चिकित्सक डॉ. रॉयमेन जोसेफ, विजिटिंग लॉयर विनीता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।निरीक्षण के माध्यम से जेल प्रशासन की व्यवस्थाओं को परखा गया और बंदियों के अधिकारों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button