google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली नगर निगम में ‘सिंगल विंडो’ व्यवस्था शुरू, अब जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र मिनटों में

पाली : आमजन को राहत देते हुए नगर निगम पाली ने जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए ‘सिंगल विंडो’ व्यवस्था शुरू कर दी है। अब नागरिकों को अलग-अलग काउंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि इस नई व्यवस्था के तहत नए आवेदन, संशोधन और शुल्क जमा करने सहित सभी प्रक्रियाएं एक ही काउंटर से पूरी की जा सकेंगी। इससे समय की बचत के साथ पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

उन्होंने बताया कि एकल खिड़की पर आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और शुल्क से जुड़ी पूरी जानकारी भी प्रदर्शित की गई है, ताकि जानकारी के अभाव में होने वाली परेशानियों से लोगों को राहत मिल सके।

रजिस्ट्रार प्रवीण सिंह राजपुरोहित के अनुसार, यदि आवेदन के साथ सभी दस्तावेज सही पाए जाते हैं तो रजिस्ट्रार द्वारा ई-साइन करने के बाद प्रमाण पत्र की पीडीएफ सीधे आवेदक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दी जाती है। इससे बार-बार कार्यालय आने की जरूरत समाप्त हो जाएगी।

इसके साथ ही राज्य सरकार ने पहचान पोर्टल पर जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र में आधार नंबर जोड़ने की सुविधा भी शुरू की है। अब आमजन स्वयं ऑनलाइन अपने प्रमाण पत्र में आधार अपडेट कर सकते हैं। नगर निगम की इस पहल को नागरिक सुविधाओं में बड़ा सुधार माना जा रहा है, जिससे प्रशासनिक प्रक्रियाएं और अधिक सरल व डिजिटल हो रही हैं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button