google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

कलेक्टर की सख्त समीक्षा, योजनाओं की प्रगति पर कसा शिकंजा, लापरवाही पर कार्रवाई के संकेत

पाली : जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यों की गहन समीक्षा कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और भूखंड आवंटन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ‘सम्पर्क पोर्टल’ और 181 हेल्पलाइन पर दर्ज प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश देते हुए असंतुष्ट परिवादियों से संवाद कर समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

कलेक्टर ने ‘पंचगौरव’ और ‘राजउन्नति योजना’ की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD), पीएचईडी, जल जीवन मिशन (JJM) और जल संसाधन विभाग के कार्यों की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शिक्षा विभाग एवं आईसीडीएस के अंतर्गत जर्जर भवनों को हटाने, पेयजल कनेक्शन की व्यवस्था सुधारने और नगर निगम के कार्यों को गति देने के निर्देश दिए गए। वहीं डिस्कॉम से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की गई।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान बांगड़ चिकित्सालय में दवाइयों की उपलब्धता, कूलर-पंखों की व्यवस्था, निःशुल्क जांच, ब्लड स्टॉक और एसी रिपेयर सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही मौसमी बीमारियों की रोकथाम और ‘वय वंदन योजना’ के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

वन विभाग को ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण की तैयारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं कृषि एवं बागवानी विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा पेंशन सत्यापन और उद्योग केंद्र की योजनाओं, विशेषकर ‘विश्वकर्मा योजना’ की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) ओमप्रभा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button