google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा कार्यालय उद्घाटन में शौर्य को सलाम, शहीद मेजर दलपत सिंह की तस्वीर भेंट

रावणा राजपूत समाज ने प्रभारी मंत्री को सौंपा सम्मान प्रतीक, हाईफा की वीरता को किया याद

पाली : शहर के पांच मोखा पुलिया स्थित भाजपा जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह में एक भावनात्मक और गौरवपूर्ण क्षण देखने को मिला, जब रावणा राजपूत समाज के प्रतिनिधिमंडल ने समाज के गौरव शहीद मेजर दलपत सिंह देवली की विशाल तस्वीर भेंट कर उनके शौर्य को नमन किया।

समाज के संरक्षक मूल सिंह भाटी एवं जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में यह सम्मान प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों को दिया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि मेजर दलपत सिंह की वीरता पर पूरे देश को गर्व है और उनके शौर्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नमन करते हैं।

उन्होंने कहा कि इजरायल के हाईफा शहर को मुक्त कराने में मेजर दलपत सिंह ने अद्वितीय साहस और पराक्रम का परिचय दिया, जो इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा।

कार्यक्रम में खीम सिंह भाटी, कल्याण सिंह सोलंकी, भगवती कंवर नाथावत, महिला जिलाध्यक्ष सिंधु कंवर, गोपाल सिंह चावड़ा, अनूप सिंह चौहान, केशर सिंह परिहार, रतन सिंह झाला, केशर सिंह मांगलिया, नरपत सिंह सोलंकी, तेज सिंह चौहान, हेमंत सिंह चौहान, राजू सिंह चौहान और राजू सिंह आउवा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल राजनीतिक कार्यक्रम रहा, बल्कि देशभक्ति और शौर्य के सम्मान का भी प्रतीक बन गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button