रात्रि चौपाल में पहुंचे जिला कलक्टर एलएन मंत्री — टेवाली गांव में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

पाली, 2 मई : राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जिला कलक्टर एलएन मंत्री गुरुवार रात टेवाली गांव पहुंचे। वहां ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तुरंत निराकरण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान पानी, बिजली, राजस्व, सहकारिता और अन्य विभागों से जुड़े मामलों को गंभीरता से सुना गया।
जिला कलक्टर ने स्थानीय अधिकारियों से विभागीय कार्यों और योजनाओं की प्रगति की रिपोर्ट भी ली और मौके पर मौजूद ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनसे अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह, जिला परिषद CEO मुकेश चौधरी, तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल, विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी मनोज भाटी, सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।



