google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

गांव-गांव पहुंचेगा ‘ग्राम रथ’, एलईडी वैन और लोक कलाकारों के जरिए किसानों-ग्रामीणों तक पहुंच रही योजनाओं की जानकारी

पाली : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार पाली जिले में किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए ‘ग्राम रथ अभियान’ जोर-शोर से चलाया जा रहा है। जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत एलईडी स्क्रीन से लैस मोबाइल वैन निर्धारित रूट पर गांवों में पहुंचकर कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, जल संसाधन, ऊर्जा, सहकारिता, उद्योग, राजस्व, पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति दिखा रही हैं। इससे ग्रामीणों को योजनाओं की स्पष्ट और आसान जानकारी मिल रही है।

अभियान की खास बात यह है कि इसमें लोक कलाकारों के कला-जत्थे भी शामिल हैं, जो सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। पारंपरिक अंदाज में दी जा रही जानकारी ग्रामीणों को आकर्षित कर रही है और उनकी भागीदारी बढ़ा रही है।

प्रशासन ने प्रत्येक ग्राम रथ में सुझाव पेटिका भी रखी है, जिसमें ग्रामीण अपनी समस्याएं और सुझाव दर्ज कर सकते हैं। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार और आमजन की सीधी भागीदारी सुनिश्चित हो रही है।

बुधवार को पाली, सुमेरपुर, बाली, मारवाड़ जंक्शन और सोजत विधानसभा क्षेत्रों के दर्जनों गांवों में रथों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। वहीं गुरुवार को भी कई अन्य गांवों में यह अभियान जारी रहेगा।

जिला प्रशासन का मानना है कि इस अभिनव पहल से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी और विकास की योजनाएं अधिक प्रभावी तरीके से जमीनी स्तर तक पहुंच सकेंगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button