google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सीएम दौरे की तैयारियां तेज, मंत्री जोगाराम पटेल ने रोहट में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कन्या महाविद्यालय लोकार्पण से पहले अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, मौके पर हुई समीक्षा बैठक

पाली : मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बुधवार को रोहट क्षेत्र के चेन्डा गांव का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।

मंत्री पटेल ने यहां प्रस्तावित कन्या महाविद्यालय भवन के लोकार्पण कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियों—मंच, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, साफ-सफाई और आमजन की सुविधाओं—को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद आयोजित बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर और व्यवस्थित तरीके से पूर्ण की जाएं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

इस दौरान जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह, पुखराज पटेल, त्रिलोक चौधरी और भागीरथ चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button