google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशधार्मिकब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : कल गूंजेगा ‘नरसिंह प्राकट्य महोत्सव’, इस्कॉन मंदिर में भक्ति, कीर्तन और नरसिंह कवच पाठ का आयोजन

शाम 5:30 बजे से शुरू होंगे धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद व विशेष आयोजन

पाली : वैशाख शुक्ल चतुर्दशी के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह भगवान का प्राकट्य दिवस गुरूवार को पाली स्थित इस्कॉन पाली में भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

इस्कॉन पाली के अध्यक्ष कार्तिक कृष्ण प्रभु ने बताया कि इस शुभ दिन देश में शांति और कल्याण की कामना के लिए नरसिंह कवच पाठ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान नरसिंह अपने भक्तों पर विशेष कृपा करते हैं और नियमित रूप से कवच का पाठ करने से रोग, शत्रु और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है।

मंदिर में प्राकट्य उत्सव की शुरुआत शाम 5:30 बजे से होगी, जिसमें भव्य कीर्तन, कथा वाचन, आरती, नाट्य प्रस्तुति और भक्तों के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

कार्तिक प्रभु ने बताया कि नरसिंह चतुर्दशी के दिन व्रत रखने का विशेष महत्व है। श्रद्धालु सूर्यास्त तक उपवास रखते हैं और शाम को सागार ग्रहण करते हैं। इस दिन हरे कृष्ण महामंत्र का जाप और नरसिंह कवच का पाठ अत्यंत फलदायी माना जाता है। मंदिर प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button