google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जनगणना 2027 की शुरुआत: पाली कलेक्टर ने खुद भरा स्व-गणना फॉर्म, लोगों से की भागीदारी की अपील

पाली : जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘स्व-गणना’ की शुरुआत शुक्रवार से हो गई। इस अभियान के पहले ही दिन पाली जिला कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने ऑनलाइन पोर्टल पर स्वयं अपना स्व-गणना प्रपत्र भरकर अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर कलेक्टर ने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे 1 मई से 15 मई तक चलने वाले इस स्व-गणना अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और स्वयं अपना डेटा ऑनलाइन दर्ज करें, ताकि जनगणना प्रक्रिया को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाया जा सके।

जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह ने भी पहले दिन ही पोर्टल पर अपना स्व-गणना फॉर्म भरकर उदाहरण पेश किया। इसके साथ ही अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपना डेटा ऑनलाइन दर्ज किया।

यह पहल डिजिटल इंडिया के तहत जनगणना प्रक्रिया को सरल, तेज और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। प्रशासन का मानना है कि अधिक से अधिक लोग स्वयं गणना करेंगे तो आंकड़ों की शुद्धता और विश्वसनीयता में भी सुधार होगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे समय रहते पोर्टल पर अपनी स्व-गणना पूरी करें और इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सहयोग दें।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button