google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : पदोन्नत मंत्रालयिक कर्मचारियों का सम्मान, माल्यार्पण कर किया भव्य स्वागत

पाली : माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर द्वारा हाल ही में जारी डीपीसी के तहत पदोन्नत हुए मंत्रालयिक कर्मचारियों का शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक कार्यालय, मंडिया रोड पर सम्मान किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की ओर से सभी पदोन्नत अधिकारियों का माल्यार्पण, साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।

जिलाध्यक्ष मुकेश बोहरा ने बताया कि डीपीसी में संस्थापन अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी के दो पदों सहित सात अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों को पदोन्नति मिली है। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी राहुल कुमार राजपुरोहित ने कहा कि मंत्रालयिक वर्ग के कर्मचारी अपने कार्यों को निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हैं, जिससे वे विभाग की रीढ़ के रूप में पहचान बनाते हैं।

कार्यक्रम को अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र लखेरा और उप जिला शिक्षा अधिकारी बलवीर सिंह राणावत ने भी संबोधित किया। इस दौरान संस्थापन अधिकारी प्रकाश सिंह सोलंकी, मनीष शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी अनुज दवे, महेन्द्र वैष्णव तथा अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजेश माथुर, अजयपाल सिंह चंपावत, किशोर लालवानी, संजय भटनागर, पुष्पेन्द्र चौधरी और वीणा देवी शर्मा सहित अन्य पदोन्नत कार्मिकों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में बलवंत सिंह, देवेन्द्र रूनवाल, महेश शर्मा, हेमंत जोशी, योगेश त्रिवेदी, महिपाल पंवार, कुलदीप जोशी, सुल्तान खान, रक्षित शर्मा और तराना सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button