पाली : RMSRU की वार्षिक आम सभा सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन, मजदूर दिवस पर श्रमिकों को सम्मान

पाली : राजस्थान मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन (RMSRU) की पाली इकाई की वार्षिक आम सभा का आयोजन शहर स्थित नाकोड़ा फूड विला में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के सम्मान के साथ हुई, जिसमें संगठन के सदस्यों ने श्रमिक एकता और अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प लिया।
सभा में यूनियन के सचिव कॉम. संजय वैष्णव ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बीते वर्ष की गतिविधियों, उपलब्धियों और संगठन की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं राज्य कार्यकारिणी से आए कॉम. प्रीतम सिंह, कॉम. सुनील और कॉम. थापर ने संगठन की वर्तमान गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए सदस्यों को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पाली IMA के अध्यक्ष डॉ. एच. एम. चौधरी, केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष धनंजय चौधरी एवं उपाध्यक्ष ललित कुमावत मौजूद रहे। उन्होंने मेडिकल प्रतिनिधियों की भूमिका और वर्तमान चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए। साथ ही एडवोकेट दिनेश मोहन शर्मा ने श्रम कानूनों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देकर सदस्यों को जागरूक किया।

इस दौरान आगामी वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें कॉम. संजय को पुनः सचिव एवं कॉम. अभिषेक को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में 95 से अधिक सदस्यों की उपस्थिति रही, जिनमें जितेंद्र प्रजापति, सी.पी. प्रजापत, लक्ष्मण वैष्णव, दिलीप परियानी, राजेंद्र राणावत, अभिषेक खत्री, कमलेश शर्मा सहित कई सदस्य शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन की एकता, मजबूती और श्रमिक हितों के संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।



