google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

केक नहीं, सेवा से मनाया जन्मदिन, पाली में गजेन्द्र सिंह मण्डली ने सैकड़ों बच्चों को बांटी खुशियां

शिक्षा और खेल सामग्री का वितरण, समाजसेवियों व कलाकारों का हुआ सम्मान

पाली : पाली में समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए कर्मयोगी संगठन के संस्थापक अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह मण्डली ने अपना जन्मदिन इस बार भी जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने अभावग्रस्त बच्चों को शिक्षा सामग्री और क्रिकेट किट वितरित कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का सराहनीय प्रयास किया।

कार्यक्रम का आयोजन वार्ड नंबर 1 स्थित शिव कॉलोनी में किया गया, जहां सम्राट कॉलोनी, गवारिया बस्ती, अम्बे नगर, भाट बस्ती और कृष्णा नगर सहित कई क्षेत्रों से सैकड़ों बच्चे पहुंचे। बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, शार्पनर के साथ-साथ क्रिकेट बैट और बॉल वितरित किए गए। साथ ही मिठाई और चॉकलेट भी बांटी गई।

इस मौके पर आयोजित सम्मान समारोह में समाजसेवियों और कलाकारों को “कर्मयोगी सेवा सम्मान” से नवाजा गया। सम्मानित व्यक्तियों को माला, साफा और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी जबर सिंह राजपुरोहित और पूर्व सभापति राकेश भाटी ने कहा कि जन्मदिन मनाने की परंपरा को सेवा से जोड़ना एक प्रेरणादायक पहल है, जिसे समाज में व्यापक रूप से अपनाया जाना चाहिए।

समारोह में समाज सेवा, फिल्म, गायन और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। वहीं प्रबल सिंह मण्डली को फिल्म निर्माण और एडिटिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के बाद गजेन्द्र सिंह मण्डली वाल्मीकि बस्ती पहुंचे, जहां करीब 100 बच्चों को शिक्षा और खेल सामग्री वितरित की गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया और आशीर्वाद दिया। इस आयोजन ने समाज में सेवा, सहयोग और सकारात्मक सोच का संदेश देते हुए एक नई मिसाल कायम की है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button