google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : शिक्षक संघ का 43वां प्रदेश अधिवेशन कल, शिक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर होगा मंथन

पाली : राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का 43वां प्रदेश महासमिति अधिवेशन रविवार को पाली के माली समाज भवन में आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में प्रदेशभर से शिक्षक प्रतिनिधि भाग लेंगे और नए शिक्षा सत्र से जुड़ी चुनौतियों एवं समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा ने बताया कि अधिवेशन में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण, पदोन्नत शिक्षकों की काउंसलिंग, ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती, शिक्षा में नवाचार और नामांकन बढ़ाने जैसे अहम विषयों पर मंथन किया जाएगा।

प्रदेश मुख्य महामंत्री महेंद्र पाण्डे के अनुसार अधिवेशन के दौरान संगठन की नई प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव भी संपन्न होंगे। वहीं, अधिवेशन संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम सोनी ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख और अध्यक्षता पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा करेंगे।

जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि हर वर्ष आयोजित होने वाली इस बैठक की मेजबानी इस बार पाली को मिली है, जिसमें जिले की पुरुष एवं महिला कार्यकारिणी भी सक्रिय भागीदारी निभाएगी। अधिवेशन में शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा कर उन्हें सरकार तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की जाएगी।

जिला मंत्री रतन बारूपाल ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों से पदाधिकारी इसमें शामिल होंगे और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ठोस सुझावों पर विचार-विमर्श करेंगे। अधिवेशन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष कृष्णा शर्मा सहित कई पदाधिकारी जुटे हुए हैं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button