google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : ‘ग्राम रथ अभियान’ से गांव-गांव तक पहुंच रही योजनाएं, एलईडी वैन और कलाकारों से बढ़ी जागरूकता

किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों को मिल रही जानकारी; रविवार को भी जारी रहेगा अभियान

पाली : राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में ‘ग्राम रथ अभियान’ प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से कृषकों, पशुपालकों और ग्रामीण आमजन को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

शनिवार को पाली जिले की पाली, सुमेरपुर, बाली, मारवाड़ जंक्शन और सोजत विधानसभा क्षेत्रों के चयनित गांवों में ग्राम रथों ने पहुंचकर योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया। एलईडी वैन के जरिए ऑडियो-वीडियो प्रस्तुतियों के माध्यम से योजनाओं के लाभ समझाए गए, जिससे ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी है।

अभियान की खास बात यह रही कि स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए लोगों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया, जिससे ग्रामीणों में उत्साह और सहभागिता देखने को मिली।

जिला प्रशासन ने बताया कि यह अभियान रविवार को भी जारी रहेगा और विभिन्न ग्राम पंचायतों में मोबाइल वैन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे इस अभियान का लाभ उठाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और अधिक से अधिक लाभान्वित हों।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button