google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशधार्मिकब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : श्रद्धा का महासंगम, 12 घंटे से जारी हवन महायज्ञ, देश-विदेश से उमड़े श्रद्धालु

ठकुर सांई ओमलाल साहिब मूर्ति स्थापना महोत्सव में भक्तिमय माहौल, 8 मई को होगी प्राण प्रतिष्ठा

पाली : पाली में जन्मोत्सव एवं मूर्ति स्थापना महोत्सव के तहत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भव्य हवन महायज्ञ का आयोजन किया गया, जो लगातार 12 घंटे से जारी है।

भरूच धाम से पधारे विद्वान पंडितों के सान्निध्य में चल रहे इस महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आहुति अर्पित कर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा और जयकारों से माहौल गूंजता रहा।

मूर्ति स्थापना एवं जन्मोत्सव मेले में शामिल होने के लिए देश-विदेश से सिंधी समाज के श्रद्धालु पाली पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते आयोजन स्थल पूरी तरह आस्था और भक्ति में सराबोर नजर आया।

आयोजन समिति के अनुसार 8 मई को पूज्य बहिराणा साहिब के पावन अवसर पर हवन की पूर्णाहुति के साथ पूज्य ठकुर सांई ओमलाल साहिब की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। इसी दिन सर्व सिंधी समाज की ओर से विशाल भंडारा साहिब का आयोजन भी किया जाएगा।

समाजजनों ने बताया कि पूज्य ठकुर सांई ओमलाल साहिब ने अपना जीवन सिंधियत की भावना और भगवान झूलेलाल की महिमा के प्रचार-प्रसार को समर्पित किया। देश विभाजन के बाद भी उन्होंने समाज को अपनी संस्कृति, परंपराओं और आस्था से जोड़ने के लिए देशभर में भ्रमण कर लोगों को प्रेरित किया। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज देश-विदेश में बसे सिंधी समाज के लोग श्रद्धा और एकता के भाव से इस परंपरा से जुड़े हुए हैं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button