google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliअपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह, ब्लैकमेलिंग से परेशान किशोरी ने की आत्महत्या

पाली : शहर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक किशोरी के लिए जानलेवा साबित हुई। इंस्टाग्राम पर हुई पहचान के बाद युवक पर ब्लैकमेलिंग, धमकाने और दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं। आरोपी की प्रताड़ना से परेशान होकर किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में बड़ी बहन की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में परिजनों ने बताया कि आरोपी अरमान खान ने इंस्टाग्राम के माध्यम से किशोरी से दोस्ती की थी। धीरे-धीरे उसने लड़की का मोबाइल नंबर और निजी फोटो हासिल कर लिए। आरोप है कि बाद में युवक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को लगातार ब्लैकमेल करने लगा।

एफआईआर के अनुसार आरोपी किशोरी पर अकेले मिलने का दबाव बनाता था और उसकी इच्छा के खिलाफ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर वह परिवार को नुकसान पहुंचाने और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देता था। बदनामी के डर से किशोरी और उसकी बड़ी बहन ने यह बात परिवार के अन्य सदस्यों से छिपाकर रखी।

बताया जा रहा है कि 27 मई की शाम किशोरी घर से बाहर गई थी। रात में लौटने पर वह काफी डरी-सहमी और मानसिक तनाव में नजर आई। बड़ी बहन के पूछने पर उसने बताया कि आरोपी उसे लगातार धमका रहा है और जबरन मिलने के लिए दबाव बना रहा है। बहन ने उसे हिम्मत देते हुए शिकायत करने की बात कही थी।

अगले दिन 28 मई को मां और बड़ी बहन काम पर गई हुई थीं। इसी दौरान दूसरी बहन घर पहुंची तो किशोरी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल पुलिस मोबाइल चैट, सोशल मीडिया रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button