google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सुमेरपुर में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत की जनसुनवाई, पानी-बिजली-सड़क समेत कई समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

पाली :गुरुवार को कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने जिले के सुमेरपुर स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया, जहां उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए

मंत्री कुमावत ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है। जनसुनवाई के दौरान पानी, बिजली, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं, जिन पर मंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों से बातचीत कर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान सुमेरपुर, तखतगढ़, शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। सुनवाई के मौके पर मौजूद लोगों ने तखतगढ़ के राजकीय कन्या महाविद्यालय को सह-शिक्षा में परिवर्तित करने एवं पुस्तकें व फर्नीचर की स्वीकृति प्रदान करने पर राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया

इस अवसर पर पार्षद देवाराम चौधरी, समाजसेवी कमलेश रावल, मदनलाल बोहरा, छगनलाल बोहरा भारूदा, शंकर काकू सांडेराव, पंडित सुरेश गौड़ सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button