भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए राहत बनी छाछ सेवा, मरुधर केसरी मित्र मंडल ने बांटी 3000 से अधिक छाछ

पाली : भीषण गर्मी में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से श्री मरुधर केसरी मित्र मंडल परिवार द्वारा रुई कटला स्थानक के पास से गुजरने वाले राहगीरों के लिए शीतल छाछ सेवा का आयोजन किया गया।
मंडल के मंत्री सज्जनराज गुलेच्छा ने बताया कि तपती दोपहरी में करीब 3000 राहगीरों ने ठंडी छाछ का सेवन कर गर्मी से राहत महसूस की। मंडल द्वारा 13 अप्रैल से एक मोबाइल प्याऊ भी नियमित रूप से संचालित की जा रही है, जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शीतल जल और छाछ की सेवा दे रही है।
छाछ वितरण व्यवस्था को सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष नेमीचंद चौपड़ा, धनपत चौपड़ा, नरेंद्र पंच, शरबत पगारिया, मांगीलाल संचेती, सोमचंद नाहटा, पवन मुथा, पारस बोहरा, प्रकाश सुराणा, लखपत राज सिंघवी, पारस मुथा, प्रकाश भरकरक्तिया, ताराचंद जैन, पदम ललवानी, महेंद्र जैन, पारस तलेसरा, दिलीप कटारिया, देवीचंद सालेचा, सम्पत पारख, ज्ञानचंद पोखरना, प्रकाश कटारिया, नेमीचंद पगारिया, कुशल सुराना, घमंडी राम, सौरभ संचेती, ललित सोलंकी, सुनील मेहता, चैनराज गुलेच्छा सहित कई समाजसेवियों का सराहनीय योगदान रहा। गर्मी के इस कठिन मौसम में मरुधर केसरी मित्र मंडल की यह पहल आमजन के लिए सेवा और सहानुभूति की मिसाल बनी हुई है।



