google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

घाणेराव में रात्रि चौपाल: एडीएम डॉ. बजरंग सिंह चौहान ने सुनी जनसमस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

पाली : जिले की देसूरी पंचायत समिति क्षेत्र के घाणेराव ग्राम पंचायत में मंगलवार को एडीएम डॉ. बजरंग सिंह चौहान की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल के दौरान एडीएम ने आमजन की सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यह चौपालें राज्य सरकार और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं को स्थल पर ही हल करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही हैं।

चौपाल में जिला परिषद सीईओ मुकेश चौधरी, उपखंड अधिकारी देसूरी सिद्धार्थ सान्दू, तहसीलदार हरेन्द्र सिंह, विकास अधिकारी देसूरी सोनाक्षी वर्मा, बाली विकास अधिकारी भोपालसिंह जोधा, ग्राम पंचायत प्रशासक चंद्रशेखर मेवाड़ा, सहित सभी संबंधित विभागों के जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button