google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्रामीण सेवा शिविर बना रोजगार की उम्मीद, वर्षों से लंबित जॉब कार्ड मिला तो खिल उठा परिवार का चेहरा

पाली : राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर (फॉलोअप) ग्रामीणों के लिए राहत और भरोसे का माध्यम बनते जा रहे हैं। गुरुवार को ग्राम पंचायत रूपवास में आयोजित शिविर में एक जरूरतमंद परिवार की लंबे समय से चली आ रही समस्या का मौके पर ही समाधान कर प्रशासन ने सुशासन का उदाहरण पेश किया।

शिविर के दौरान मुलियावास निवासी राकेश चंद्र पुत्र भोमाराम (भील) ने अधिकारियों के समक्ष बताया कि वीबी जी रामजी योजना के तहत उनका जॉब कार्ड लंबे समय से नहीं बन पा रहा था, जिससे उनका परिवार रोजगार योजना का लाभ लेने से वंचित था।

ग्रामीण की समस्या को गंभीरता से लेते हुए शिविर में मौजूद अधिकारियों ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई की और मौके पर ही जॉब कार्ड जारी कर दिया। जॉब कार्ड हाथ में मिलते ही राकेश चंद्र और उनके परिवार के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।

अब परिवार के पात्र वयस्क सदस्य योजना के तहत रोजगार प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनकी आजीविका को मजबूती मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार का रास्ता खुलेगा।

राकेश चंद्र ने कहा कि शिविर में बिना किसी अनावश्यक प्रक्रिया के उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो गया। उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीणों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं।

प्रशासन का कहना है कि ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी और सरल प्रक्रिया के माध्यम से उपलब्ध कराना है। फॉलोअप शिविरों में लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई जा रही है, जिससे सरकारी सेवाओं के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button