google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में रावणा राजपूत समाज की अहम बैठक कल, नए जिलाध्यक्ष सहित कई पदों पर होगा मंथन; बलिदान दिवस की तैयारियों पर भी बनेगी रणनीति

पाली : रावणा राजपूत समाज पाली के संगठनात्मक विस्तार और आगामी सामाजिक गतिविधियों को लेकर रविवार, 2 अगस्त को शहर के सर्वोदय नगर स्थित समाज भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। शाम 4 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में प्रदेश, जिला और स्थानीय स्तर के पदाधिकारी भाग लेंगे तथा समाज को अधिक सशक्त और संगठित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि बैठक में समाज के संगठन को नई दिशा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श होगा। विशेष रूप से जिलाध्यक्ष, महिला जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष के चयन सहित संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

बैठक में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी, प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला, युवा प्रदेश अध्यक्ष सुधीर सिंह, प्रदेश महामंत्री मूल सिंह गहलोत, युवा प्रदेश महामंत्री अनिल सिंह बड़गुजर, पाली संरक्षक मूल सिंह भाटी तथा पाली जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह परिहार सहित प्रदेश, जिला और स्थानीय इकाइयों के अनेक पदाधिकारी शामिल होंगे।

बैठक का प्रमुख एजेंडा आगामी 23 सितंबर को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित हाइफा हीरो सर्किल पर आयोजित होने वाले हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली के 108वें बलिदान दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देना भी रहेगा। कार्यक्रम की रूपरेखा, जिम्मेदारियों का विभाजन और विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की जाएगी।

मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने समाज के सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, महिला एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रतिनिधियों, इकाई अध्यक्षों और समाज बंधुओं से बैठक में समय पर उपस्थित होकर अपने सुझाव देने तथा संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है।

समाज के पदाधिकारियों का मानना है कि यह बैठक संगठन को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ आगामी सामाजिक कार्यक्रमों को सफल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button