google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Jodhpurदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

विहिप की प्रांतीय बैठक में संगठन विस्तार से लेकर सामाजिक चुनौतियों पर मंथन, नए दायित्वों की घोषणा

जोधपुर : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) जोधपुर प्रांत की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक शनिवार को संत रामप्रसाद जी महाराज एवं संत चिन्मयानंद महाराज के सानिध्य में विधिवत प्रारंभ हुई। भारत माता एवं राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन, राजस्थान क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद कुमार, क्षेत्र मंत्री सुरेश उपाध्याय, प्रांत अध्यक्ष डॉ. राम गोयल, प्रांत उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी, मानाराम विश्नोई एवं प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन विस्तार, वर्तमान सामाजिक चुनौतियों, परिवार प्रबोधन, सांस्कृतिक संरक्षण, सेवा कार्य, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा की गई। आगामी महीनों में चलाए जाने वाले विभिन्न अभियानों की रणनीति और कार्ययोजना भी तय की गई।

बैठक के मुख्य वक्ता केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने “जिज्ञासा एवं समाधान” विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं में निहित होती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को समाज के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखते हुए संगठन के विचार, उद्देश्य और सेवा कार्यों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संगठन में संवाद की परंपरा जितनी मजबूत होगी, कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास और कार्यक्षमता भी उतनी ही बढ़ेगी। कार्यकर्ताओं के मन में उठने वाले प्रश्न और जिज्ञासाएं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का माध्यम हैं। उनका समय पर समाधान संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

डॉ. जैन ने सेवा, संस्कार, गौ संरक्षण, धर्म जागरण, सामाजिक समरसता तथा परिवार प्रबोधन जैसे विषयों को वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए कार्यकर्ताओं से इन क्षेत्रों में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि बैठक में संगठन के विस्तार के साथ-साथ सेवा गतिविधियों, परिवार प्रबोधन, गौ संरक्षण, धर्म जागरण, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण से जुड़े अभियानों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों तक संगठन की पहुंच बढ़ाने और युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार को गति देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण दायित्वों की घोषणा भी की गई।
पवन पांडे को प्रांत नैतिक शिक्षा प्रमुख बनाया गया।
प्रकाश कंवर को मातृशक्ति प्रांत टोली सत्संग प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।
रेखा सोलंकी को मातृशक्ति विभाग संयोजिका नियुक्त किया गया।
संतोष वैष्णव को दुर्गावाहिनी विभाग संयोजिका की जिम्मेदारी दी गई।
प्रमुख पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी, मातृशक्ति प्रांत संयोजिका कुसुम थावानी, दुर्गावाहिनी प्रांत संयोजिका विनीता तनवानी, बजरंग दल प्रांत सुरक्षा प्रमुख अनिल चौहान, जिला अध्यक्ष नरेंद्र माछर, जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, जिला कोषाध्यक्ष रामसुख पायक, जिला सह मंत्री किशन सीरवी सहित जोधपुर प्रांत के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक के समापन पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिंदू समाज के संगठन, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण, सेवा कार्यों के विस्तार तथा राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button