देशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली आगमन पर राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का हुआ आत्मीय स्वागत

पनिहारी चौराहे पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया अभिनंदन

पाली : पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का मंगलवार को उदयपुर से जोधपुर जाते समय पाली आगमन पर पनिहारी चौराहे पर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल का अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री, जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, जिला कोषाध्यक्ष रामकिशोर साबू, पूर्व पार्षद विकास बुबकिया, अशोक बाफना, भाजपा नेता सोहन गौतम, रमेश परिहार, अशोक तलेसरा, नरेन्द्र तिवाड़ी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के प्रति आदर और सम्मान प्रकट करते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सक्रिय सार्वजनिक जीवन की कामना की।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button