google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में पंचायती राज चुनाव 2026 का आरक्षण तय, 33 जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों की तस्वीर साफ

पाली : पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर बुधवार को पाली जिले में आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई। जिला परिषद सभागार में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद के वार्डों तथा पंचायत समितियों के सदस्य एवं प्रधान पदों के वर्गवार और महिला आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई। लॉटरी के बाद जिले के 33 जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों, 9 पंचायत समितियों के प्रधान पदों और पंचायत समिति वार्डों के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो गई है।

जिला स्तर पर आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया 23 सितंबर को निर्धारित की गई थी, जबकि अगले दिन यानी 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जानी है।

जिला परिषद के 33 वार्डों में आरक्षण तय

पाली जिला परिषद के कुल 33 निर्वाचन क्षेत्रों में लॉटरी के माध्यम से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के साथ महिला आरक्षण निर्धारित किया गया।

जिला परिषद के आरक्षण के अनुसार—
अनुसूचित जाति सामान्य: वार्ड 05, 28, 31 एवं 33
अनुसूचित जाति महिला: वार्ड 25, 26 एवं 32
अनुसूचित जनजाति सामान्य: वार्ड 12 एवं 13
अनुसूचित जनजाति महिला: वार्ड 08 एवं 14
अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य: वार्ड 09, 22 एवं 27
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: वार्ड 10 एवं 11
सामान्य अनारक्षित: वार्ड 01, 03, 04, 07, 15, 17, 23 एवं 29
सामान्य महिला: वार्ड 02, 06, 16, 18, 19, 20, 21, 24 एवं 30

इस आरक्षण के साथ जिला परिषद के सभी 33 निर्वाचन क्षेत्रों की श्रेणीवार स्थिति सामने आ गई है।

पंचायत समितियों में भी आरक्षण का निर्धारण

जिले की नौ पंचायत समितियों—मारवाड़ जंक्शन, रोहट, सोजत, पाली, सुमेरपुर, बगड़ी नगर, बाली, देसूरी और रानी—के प्रधान पदों तथा सदस्य वार्डों का आरक्षण भी लॉटरी के माध्यम से निर्धारित किया गया।

प्रधान पदों के लिए—
अनुसूचित जाति सामान्य: रानी
अनुसूचित जाति महिला: पाली
अनुसूचित जनजाति सामान्य: सुमेरपुर
अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य: रोहट
सामान्य अनारक्षित: बाली एवं देसूरी
सामान्य महिला: मारवाड़ जंक्शन, बगड़ी एवं सोजत

इस प्रकार नौ पंचायत समितियों के प्रधान पदों के लिए आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो गई।

किस पंचायत समिति में कितने जिला परिषद वार्ड

लॉटरी प्रक्रिया के अनुसार जिले की पंचायत समितियों से जुड़े जिला परिषद वार्डों का विवरण भी सामने आया। मारवाड़ जंक्शन में 27, रोहट में 19, सोजत में 15, पाली में 17, सुमेरपुर में 21, बगड़ी नगर में 15, बाली में 31, देसूरी में 17 और रानी में 17 जिला परिषद वार्ड हैं।

इनमें वर्गवार आरक्षण के तहत मारवाड़ जंक्शन में 5 ओबीसी, 6 एससी और 1 एसटी, रोहट में 3 ओबीसी, 4 एससी और 1 एसटी, सोजत में 3 ओबीसी एवं 4 एससी तथा पाली में 3 ओबीसी, 4 एससी एवं 1 एसटी वार्ड आरक्षित किए गए।

इसी प्रकार सुमेरपुर में 3 ओबीसी, 4 एससी एवं 3 एसटी, बगड़ी नगर में 3 ओबीसी एवं 3 एससी, बाली में 1 ओबीसी, 5 एससी एवं 9 एसटी, देसूरी में 3 ओबीसी, 4 एससी एवं 1 एसटी तथा रानी में 3 ओबीसी, 4 एससी एवं 1 एसटी वार्ड आरक्षित किए गए।

पंचायत समिति पाली के 17 वार्डों की स्थिति

पाली पंचायत समिति के कुल 17 निर्वाचन क्षेत्रों में—
एससी सामान्य: 02, 13
एससी महिला: 08, 12
एसटी सामान्य: 06
ओबीसी सामान्य: 01, 05
ओबीसी महिला: 14
सामान्य अनारक्षित: 04, 07, 09, 16
सामान्य महिला: 03, 10, 11, 15, 17

निर्धारित किए गए हैं।

रोहट में 19 वार्डों का आरक्षण

पंचायत समिति रोहट के 19 निर्वाचन क्षेत्रों में एससी सामान्य के लिए 13 एवं 15, एससी महिला के लिए 14 एवं 16, एसटी सामान्य के लिए 04, ओबीसी सामान्य के लिए 08 एवं 19 तथा ओबीसी महिला के लिए 02 आरक्षित किए गए हैं।

वहीं सामान्य अनारक्षित वार्ड 03, 07, 09, 10 एवं 11 तथा सामान्य महिला वार्ड 01, 05, 06, 12, 17 एवं 18 निर्धारित किए गए हैं।

सुमेरपुर में एसटी के तीन वार्ड आरक्षित

सुमेरपुर पंचायत समिति के कुल 21 निर्वाचन क्षेत्रों में एससी सामान्य 11 एवं 15, एससी महिला 13 एवं 19, एसटी सामान्य 04 एवं 05, एसटी महिला 09, ओबीसी सामान्य 01 एवं 17 तथा ओबीसी महिला 07 आरक्षित किए गए हैं।

सामान्य अनारक्षित वार्ड 08, 12, 16 एवं 20 तथा सामान्य महिला वार्ड 02, 03, 06, 10, 14 एवं 18 हैं।

बाली पंचायत समिति में एसटी के कई वार्ड

बाली के कुल 31 निर्वाचन क्षेत्रों में एससी सामान्य 02, 21 एवं 29 तथा एससी महिला 04 एवं 24 आरक्षित हैं। एसटी सामान्य के लिए 09, 13, 14, 15 एवं 16 तथा एसटी महिला के लिए 12, 17, 18 एवं 19 वार्ड निर्धारित किए गए हैं।

ओबीसी सामान्य के लिए वार्ड 05, सामान्य अनारक्षित के लिए 01, 03, 08, 11, 22, 28 एवं 30 तथा सामान्य महिला के लिए 06, 07, 10, 20, 23, 25, 26, 27 एवं 31 निर्धारित किए गए हैं।

देसूरी के 17 वार्डों की तस्वीर भी साफ

देसूरी पंचायत समिति के 17 निर्वाचन क्षेत्रों में एससी सामान्य 02 एवं 04, एससी महिला 11 एवं 16, एसटी सामान्य 08, ओबीसी सामान्य 01 एवं 05 तथा ओबीसी महिला 17 आरक्षित किए गए हैं।

सामान्य अनारक्षित वार्ड 06, 07, 10 एवं 14 तथा सामान्य महिला वार्ड 03, 09, 12, 13 एवं 15 निर्धारित किए गए हैं।

रानी में एससी सामान्य के दो वार्ड

रानी पंचायत समिति के 17 निर्वाचन क्षेत्रों में एससी सामान्य 10 एवं 17, एससी महिला 07 एवं 12, एसटी सामान्य 01, ओबीसी सामान्य 04 एवं 14 तथा ओबीसी महिला 05 आरक्षित किए गए हैं।

सामान्य अनारक्षित वार्ड 03, 08, 09 एवं 16 तथा सामान्य महिला वार्ड 02, 06, 11, 13 एवं 15 निर्धारित किए गए हैं।

मारवाड़ जंक्शन में 27 वार्डों का आरक्षण

मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति के 27 निर्वाचन क्षेत्रों में एससी सामान्य 01, 03 एवं 26, एससी महिला 04, 11 एवं 23, एसटी सामान्य 20, ओबीसी सामान्य 02, 12 एवं 24 तथा ओबीसी महिला 07 एवं 13 आरक्षित किए गए हैं।

सामान्य अनारक्षित वार्ड 05, 09, 10, 14, 16, 18 एवं 21 तथा सामान्य महिला वार्ड 06, 08, 15, 17, 19, 22, 25 एवं 27 निर्धारित किए गए हैं।

सोजत और बगड़ी के वार्डों का भी निर्धारण

सोजत पंचायत समिति के 15 निर्वाचन क्षेत्रों में एससी सामान्य 06 एवं 09, एससी महिला 04 एवं 14, ओबीसी सामान्य 10 एवं 15 तथा ओबीसी महिला 08 आरक्षित हैं। सामान्य अनारक्षित वार्ड 01, 03, 05 एवं 11 तथा सामान्य महिला वार्ड 02, 07, 12 एवं 13 हैं।

बगड़ी पंचायत समिति के 15 निर्वाचन क्षेत्रों में एससी सामान्य 01 एवं 14, एससी महिला 15, ओबीसी सामान्य 02 एवं 11 तथा ओबीसी महिला 09 आरक्षित किए गए हैं। सामान्य अनारक्षित वार्ड 03, 05, 12 एवं 13 तथा सामान्य महिला वार्ड 04, 06, 07, 08 एवं 10 निर्धारित किए गए हैं।

अब सरपंच और वार्ड पंचों की लॉटरी की बारी

जिला परिषद और पंचायत समिति स्तर की आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब गुरुवार, 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। राज्य स्तर पर तय कार्यक्रम के अनुसार 23 सितंबर को जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और प्रधान पदों का आरक्षण तथा 24 सितंबर को सरपंच और वार्ड पंच पदों का आरक्षण निर्धारित किया गया है।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

आरक्षण प्रक्रिया के दौरान पाली विधायक भीमराज भाटी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह, आम आदमी पार्टी के दलजीत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी, आईएनसी के रफीक चौहान, आप के जेठाराम देवासी, बीएसपी के रमेश परमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

प्रशासन की ओर से जिला कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर बजरंग सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, प्रशिक्षु आईएएस बिरजू गोपाल, उपखंड अधिकारी पाली विमलेंद्र राणावत सहित जिले के समस्त उपखंड अधिकारी एवं चुनाव शाखा से संदीप दवे मौजूद रहे।

आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के लिए जिला परिषद और पंचायत समिति स्तर पर सीटों की श्रेणीवार स्थिति स्पष्ट हो गई है। अब 24 सितंबर की ग्राम पंचायत स्तर की लॉटरी के बाद सरपंच और वार्ड पंच पदों का आरक्षण भी सामने आ जाएगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button