google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Jaipurदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में दर्दनाक हादसा, मैगी खाने के बाद 7 साल की मासूम की मौत, बड़ी बहन की हालत बिगड़ी

जयपुर : राजधानी जयपुर में मैगी खाने के बाद एक मासूम बच्ची की मौत का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। करधनी थाना क्षेत्र के मंगलम सिटी में शुक्रवार को हुई इस दर्दनाक घटना में 7 वर्षीय बच्ची पीहू की जान चली गई, जबकि उसकी बड़ी बहन दिव्यांशी की तबीयत भी बिगड़ गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, दोनों बहनों ने शुक्रवार को मैगी (नूडल्स) खाई थी। इसके कुछ समय बाद ही उनकी तबीयत खराब होने लगी। दोनों की हालत बिगड़ती देख परिजन घबरा गए और उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने 7 वर्षीय पीहू को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी बड़ी बहन दिव्यांशी का स्वास्थ्य बिगड़ने की जानकारी सामने आई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद करधनी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस प्रथमदृष्टया मैगी खाने के बाद फूड पॉइजनिंग की आशंका जता रही है। हालांकि, बच्ची की मौत के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस की ओर से पूरे मामले की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। बच्चियों ने क्या खाया था और उनकी तबीयत अचानक किस वजह से बिगड़ी, इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

सात वर्षीय बच्ची की अचानक मौत से परिवार सदमे में है। वहीं, बड़ी बहन की तबीयत बिगड़ने की घटना ने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बच्ची की मौत सीधे तौर पर मैगी खाने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य चिकित्सकीय कारण था। मौत की असली वजह जांच और मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button