google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव भाटी ने किया जिला कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण, बंदियों से की बातचीत

पाली : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विक्रमसिंह भाटी ने सोमवार को पाली जिला कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारागृह में 144 बंदी निरुद्ध पाए गए।

बंदियों से संवाद, सुविधाओं का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान सचिव भाटी ने बंदियों से संवाद करते हुए भोजन, चिकित्सा, पेयजल, सफाई आदि व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी बंदी विधिक सहायता के अभाव में बिना अधिवक्ता के निरुद्ध न रहे। ऐसे बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता योजना की जानकारी दी गई।

जमानत के बावजूद जेल में बंद बंदियों की भी ली जानकारी
निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि जिन बंदियों को जमानत मिल चुकी है, लेकिन वे आर्थिक या अन्य कारणों से अब भी जेल में हैं, उनके मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि 18 वर्ष से कम उम्र का कोई भी किशोर जेल में निरुद्ध न हो।

स्वास्थ्य सेवाओं का भी हुआ निरीक्षण
सचिव भाटी को अवगत कराया गया कि सभी बंदियों की नियमित ओपीडी जांच की जाती है तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें राजकीय बांगड़ अस्पताल रेफर किया जाता है। इस अवसर पर कारापाल जोराराम, जेल चिकित्सक डॉ. रॉयमैन जोसफ, विजिटिंग लॉयर अलताफ हुसैन व सुश्री वैशाली व्यास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button