google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में टेम्पो पलटा, ओम बन्ना दर्शन से लौट रहे छह घायल, अस्पताल में उपचार जारी

पाली : सोमवार शाम को पाली के मंडिया बाइपास के पास सवारियों से भरा एक टेम्पो असंतुलित होकर पलट गया। इस हादसे में टेम्पो में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

सदर थाना के एएसआई भंवरसिंह वाडिया के अनुसार, सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं जो सुमेरपुर से ओम बन्ना के दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद लौटते समय मंडिया बाइपास के पास उनका टेम्पो अचानक असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में घायल हुए लोगों में झालवाड़ जिले के सलोरिया (सुमेल) निवासी धापूदेवी (40 वर्ष), राधेश्याम (42 वर्ष), गोपाल (26 वर्ष), दिनेश (28 वर्ष), सुगनादेवी (25 वर्ष) और विजय (22 वर्ष) शामिल हैं।

घायलों को बांगड़ अस्पताल में डॉक्टर्स द्वारा आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button