google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : रंग-बिरंगी सांस्कृतिक छटा के साथ रजवाड़ी लहरिया सावन उत्सव का भव्य आयोजन, 215 से अधिक महिलाएं लेंगी भाग

पाली : महिलाओं के लिए रविवार को खास सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में रजवाड़ी लहरिया सावन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महिला सुरक्षा सहयोगी समिति पाली एवं रोटरी क्लब पाली के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होने वाले इस उत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

उत्सव में महिलाओं के लिए निःशुल्क प्रवेश रखा गया है, जिसमें लगभग 215 से अधिक महिलाएं भाग लेंगी। सचिव अचला शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में रंग-बिरंगी छतरियों के साथ सावनी नृत्य प्रतियोगिता, राजस्थानी वेशभूषा का भव्य प्रदर्शन एवं पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी।

अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने कहा कि प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही उत्कृष्ट नृत्य, पोशाक और प्रस्तुति देने वाली महिलाओं को विशेष मोमेंटो और सम्मानित किया जाएगा।

शनिवार को आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में पाली के गणमान्य नागरिकों सहित चिकित्सक, शिक्षक, समाजसेवी और अधिकारी मौजूद थे, जिन्होंने उत्सव को सफल बनाने के लिए अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस भव्य आयोजन के माध्यम से पाली की महिलाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक करने और उन्हें उत्सव की खुशी में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button