google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

भारत विकास परिषद की ‘विवेकानंद शाखा’ का गठन, युवाओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

पाली : भारत विकास परिषद ने रविवार को पाली शहर में अपनी नई ‘विवेकानंद शाखा’ का औपचारिक रूप से गठन किया। इस शुभ अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें समाज सेवा, संस्कार और राष्ट्र हित के लिए युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयुक्त सचिव जेपी शर्मा, जिला समन्वयक जगदीश झंवर एवं पाली शाखा अध्यक्ष नूतन बाला कपीला की मौजूदगी में चुनाव संपन्न हुआ। विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष पद पर सुनील वडेरा, सचिव पद पर विकास श्रीश्रीमाल तथा कोषाध्यक्ष पद पर अतुल मूंदड़ा का चयन हुआ।

कार्यकारिणी में सेवा संयोजक अक्षय डागा, संस्कार संयोजक विकास ओस्तवाल, सम्पर्क संयोजक सुनील हुरकट, महिला सहभागिता संयोजिका शीतल दादिच, पर्यावरण संयोजक राजेश चौधरी सहित कई अन्य जिम्मेदार पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। राष्ट्रीय महामंत्री दुर्गादत्त शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश चंद्र जैन, क्षेत्रीय संरक्षक राधेश्याम रंगा और राजस्थान पश्चिमी प्रांत अध्यक्ष नारायण रूप राय सहित अनेक गणमान्य सदस्य इस समारोह में उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश चंद्र जैन ने युवाओं की भागीदारी की अहमियत पर जोर देते हुए कहा, भारत विकास परिषद का उद्देश्य समाज में सेवा और संस्कार को बढ़ावा देना है, जिसमें युवाओं की सक्रिय भूमिका बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में नवगठित कार्यकारिणी को समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button