सरस्वती विद्या मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर भाईचारे और गुरु-शिष्य परंपरा का संकल्प

पाली : सरस्वती विद्या मंदिर पाली में रक्षाबंधन पर्व पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक-दूसरे और गुरुजनों को रक्षा सूत्र बांधकर आपसी सहयोग, मार्गदर्शन और संरक्षण का संकल्प लिया।
विद्यालय प्रवक्ता नितेश तोषावरा ने बताया कि उत्सव के दौरान गीत, कहानियों और प्रेरक उद्बोधनों के माध्यम से रक्षाबंधन के आध्यात्मिक व सांस्कृतिक महत्व को साझा किया गया। छोटे विद्यार्थियों ने बड़े भैयाओं की कलाई पर राखी बांधी और शिक्षा व जीवन में सहयोग देने का वचन प्राप्त किया।

प्रधानाचार्य लादूराम सीरवी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ-साथ विश्वास, प्रेम और सुरक्षा के भाव को मजबूत करता है। आचार्य अशोक चौधरी ने श्रावणी पर्व के महत्व को बताते हुए इसे गुरु-शिष्य परंपरा और वेद अध्ययन के प्रारंभ का विशेष अवसर बताया।
कार्यक्रम का संचालन उत्सव प्रभारी रौनक राठौड़ ने किया। इस मौके पर आचार्य मुकेश कुमार, सुरेश चौहान, विश्वजीत सिंह, पारस प्रजापत, मनीष कुमार, सुरेश दवे, मनीषा व्यास, अरविंद कुमार सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।




