google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग, राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) पाली ने सौंपा ज्ञापन

पाली : राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा पाली ने शिक्षकों की लम्बे समय से लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि स्थानांतरण, पदोन्नति, वेतन विसंगति, समयबद्ध वेतन भुगतान और गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति जैसी ज्वलंत मांगों पर सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, जिससे शिक्षकों में गहरा असंतोष है।

ज्ञापन में शिक्षा विभाग में सभी संवर्गों के स्थानांतरण व प्रतिनियुक्ति प्रक्रिया तत्काल शुरू करने, पदोन्नति के पात्र शिक्षकों को शीघ्र पदोन्नति देने, वेतन संशोधन एवं एरियर संबंधी मामलों का त्वरित निपटारा करने, और रिक्त पदों को भरने के निर्देश जारी करने की मांग की गई। साथ ही, गैर-शैक्षणिक कार्यों के लिए अलग से कर्मचारियों की नियुक्ति करने और छठे व सातवें वेतन आयोग की शेष विसंगतियों को दूर करने की बात भी उठाई गई।

ब्लॉक अध्यक्ष भगवान सिंह ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपनी जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं और सरकार को भी उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना चाहिए।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष भगवान सिंह, मंत्री रमेश कुमार, कोषाध्यक्ष नरेश सेन, कैलाश बरिया, अजयपाल सिंह, विक्रमद्वित्य, दीपक जावा, उर्मिला, यति कविता पालीवाल, हेमलता, वर्षा जोशी, महेंद्र सिंह, खुशवंत सिंह, नरेंद्र सिंह, पिंकी रानी, हरि सिंह, हीरा लाल चौधरी, दुर्ग सिंह, भीखा राम, तेजवीर सिंह, शक्ति सिंह, कमलेश वैष्णव, यजुवेंद्र खेमलानी, कल्याण सिंह, तेवाली रामेश्वरी, सोमनानी सहित कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button