google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर कार्रवाई, 9 सिलेंडर जब्त

पाली : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग जयपुर के निर्देशानुसार पाली जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ अभियान जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को मंडिया रोड स्थित वीनस गृह वस्तु भंडार में संयुक्त जांच दल ने छापा मारकर 7 घरेलू और 2 व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए।

जिला रसद अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि प्रतिष्ठान में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण और व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में इस तरह की जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। निरीक्षण के दौरान प्रवर्तन अधिकारी कमल कुमार पंवार और जितेंद्रसिंह आशिया भी मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button