google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सोजत के अटबड़ा और मण्डला खनन क्षेत्र में 800 नीम के पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पाली : ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत खान एवं भूविज्ञान विभाग सोजत ने अटबड़ा और मण्डला खनन क्षेत्रों में 800 नीम के पौधों का पौधारोपण किया। अधीक्षण खनि अभियंता जोधपुर देवेंद्र गौड़ और सोजत खनि अभियंता विनीत गहलोत ने सोजत लाइम कंपनी के खनन पट्टा क्षेत्र और राजेंद्र सिंह कछवाहा के मण्डला क्षेत्र में सघन पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की।

गौड़ ने खनन पट्टाधारियों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के हरियालो राजस्थान अभियान में खान विभाग भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

सोजत खनि अभियंता विनीत गहलोत ने कहा कि सोजत और पाली क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान संचालित किया जा रहा है, जिससे हरियाली और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर खान विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, खनन लीज होल्डर और खनन क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button