google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : दो मासूम बेटियों की मां ने फंदा लगाकर दी जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पाली : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय विवाहिता पूजा ने शनिवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी को फंदे पर झूलता देख पति प्रदीप कुमार के होश उड़ गए। आनन-फानन में वह उसे बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से बांसवाड़ा जिले के आला पृथ्वीगढ़ निवासी प्रदीप कुमार अपने परिवार के साथ मंडिया रोड, गांधी नगर (न्यू प्रतापनगर) में किराए के मकान में रहता था। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले प्रदीप के घर में 15 अगस्त को अवकाश होने के चलते वह दिनभर घर पर ही था। शाम करीब चार बजे सोने के बाद जब वह उठा और पत्नी को जगाने गया तो दूसरे कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला।

पूजा की मौत के बाद उसके घर में मातम पसर गया। मृतका की दो मासूम बेटियां (उम्र 2 और 5 साल) अब मां के साए से वंचित हो गईं। पत्नी की अकाल मौत से पति और बच्चे बेसहारा हो गए। रोते-बिलखते बच्चों को पड़ोसियों ने संभाला और पति को ढांढ़स बंधाया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button