पाली : ACB की बड़ी कार्रवाई पटवारी 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

पाली : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) पाली द्वितीय इकाई ने शनिवार को मारवाड़ जंक्शन के सिरियारी पटवार मंडल के पटवारी अशोक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी परिवादी से प्लॉट व दुकान का म्यूटेशन भरने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग कर रहा था। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ACB टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को 10 हजार असली व 40 हजार के डमी नोट लेते हुए पकड़ लिया।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत का सत्यापन उपमहानिरीक्षक पुलिस (रेंज जोधपुर) भूवन भूषण यादव के सुपरविजन में किया गया। इसके बाद पाली द्वितीय इकाई प्रभारी खींव सिंह (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) के नेतृत्व में ट्रैप की कार्रवाई सफलतापूर्वक अंजाम दी गई। गिरफ्तार पटवारी से पूछताछ जारी है।




