google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशधार्मिकब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

बुसी और सोमेसर में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ श्रीफल पूजन, 21 सितम्बर के शंखनाद कार्यक्रम की तैयारी तेज

पाली : आगामी 21 सितम्बर को होने वाले हिन्दू शंखनाद कार्यक्रम से पूर्व विश्व हिन्दू परिषद पाली विभाग की ओर से ग्राम स्तर पर संपर्क अभियान जारी है। इसी क्रम में पाली ग्रामीण खण्ड के बुसी और सोमेसर गांवों में श्रीफल पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बालाजी मंदिर में श्रीफल का ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत कर पूजन किया गया। इस अवसर पर बजरंग दल जिला संयोजक जगदीश सिंह ने बताया कि आगामी शंखनाद कार्यक्रम में पूरे गांव से अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल हों, इसके लिए ग्रामवासियों से सहयोग लिया जा रहा है।

श्रीफल पूजन उपरांत प्रांत विशेष सम्पर्क प्रमुख टोली सदस्य भीमराज चौधरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि 21 सितम्बर को पाली शहर में होने वाले भव्य हिन्दू शंखनाद कार्यक्रम में सभी ग्रामवासी, युवा, माताएं और बहनें बड़ी संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में भोपाल से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, वृंदावन से साध्वी समाहिता, विहिप के केंद्रीय सह मंत्री शंकर गायकर, बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया सहित अनेक संत-महात्मा मार्गदर्शन देंगे।

कार्यक्रम में विहिप जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, ग्रामीण उपाध्यक्ष विशन सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रामसुख पायक, नगर अध्यक्ष आनंद स्वरूप गुप्ता, बलवंत सिंह, केदार त्रिवेदी, चौथाराम, मुकेश पेंटर, रतनराम प्रजापत, मिश्रीलाल माली, ललित पूरी, मनवीर सेन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button