google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

राजपुरोहित महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक, सदस्यता अभियान को गांव-ढाणी तक पहुंचाने का आह्वान

पाली/नाडोल : मां आशापुरा पाट स्थान मंदिर प्रांगण में आयोजित राजपुरोहित महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने की। इस दौरान जबर सिंह ने कहा कि यदि समाज को संगठित कर सामाजिक संकल्पों को साकार करना है तो महासभा के सदस्यता अभियान को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक युद्धस्तर पर चलाना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है जब तय की गई कार्य योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

बैठक में प्रदेशभर से आए प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, महिला एवं युवा महासभा पदाधिकारी शामिल हुए। सर्वसम्मति से लिए गए निर्णयों में प्रदेश व्यापी सदस्यता अभियान चलाने, मंडल स्तर से प्रतिनिधियों का चयन, संगठन का विकेंद्रीकरण, मासिक बैठकें व त्रैमासिक कार्यशालाएं आयोजित करने, जिला सम्मेलन आहूत करने तथा वर्ष 2025 के अंत तक तीन चरणों में सदस्यता अभियान पूरा करने जैसे प्रस्ताव पारित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह नाडोल ने संत श्री खेताराम जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने आपसी भाईचारे और संगठन के भावी कार्यक्रमों पर बल दिया। प्रदेश संगठन महामंत्री रतन सिंह चंडावल ने चल रही गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि सदस्यता अभियान समिति प्रभारी एडवोकेट घीसु सिंह रूपावास ने प्रथम चरण की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

बैठक में कपील सिंह राजगुरु पटाऊं ने संगठन में अनुशासन व समन्वय पर जोर दिया। वरिष्ठ नेता सुमित्रा कंवर ढारियां ने महिलाओं को नेतृत्व में आगे लाने का संकल्प दोहराया। महिला जिलाध्यक्ष शोभा कंवर बोया ने महिला सशक्तिकरण पर विचार रखे।
विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रशासनिक अधिकारी शैतान सिंह खैरवा ने मजबूत संगठन को समय की मांग बताया। समाजसेवी यशपाल सिंह शिवतलाव ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उपाध्यक्ष जबर सिंह थोब ने कार्यशालाओं के शिविर आयोजित करने का सुझाव रखा।

बैठक में बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे जिनमें सरपंच फूल कंवर, महिला अध्यक्ष गीता कंवर, जिला प्रभारी किशोर सिंह ठाकुरवास, शोभा कंवर ढालोपा, सुरेश वाटेरा, बाबूलाल किवरली, मोहन सिंह नाडोल, प्रेम सिंह नंदवान, जेठू सिंह राजसमंद, बाबू सिंह सांगावास, भवानी सिंह केकड़ी, कुलदीप सिंह भीलवाड़ा, मुकुंद सिंह झुंझुनू, मनोहर सिंह जवाली, एडवोकेट खेत सिंह चाड़वास, देवी सिंह कानोड़, महिपाल सिंह नाडोल, राजू सिंह कानोड़िया सहित सैकड़ों लोग शामिल थे। बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष मास्टर भोपाल सिंह ने किया जबकि अंत में महिला मंडल अध्यक्ष गीता कंवर ने आभार व्यक्त किया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button